उत्तर प्रदेश : कानपुर देहात
18 जून 2026 : प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने एवं किसानों को रसायनमुक्त कृषि की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से आज चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर में आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनपद कानपुर देहात के विकासखंड झींझक (ग्राम जसापुर) के प्रगतिशील एवं उन्नत कृषक श्री फूल सिंह को सम्मानित किया गया। श्री फूल सिंह को प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचारपूर्ण कृषि पद्धतियों को अपनाने तथा अन्य किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति प्रेरित करने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। उनके प्रयासों से क्षेत्र में प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूकता बढ़ी है तथा किसानों को कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त करने की दिशा में प्रेरणा मिली है| इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्राकृतिक खेती को पर्यावरण संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य संवर्धन तथा किसानों की आय वृद्धि का प्रभावी माध्यम बताते हुए अधिक से अधिक किसानों से इसे अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से कृषि उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ने के साथ-साथ भूमि की उर्वरा शक्ति भी सुरक्षित रहती है। जनपद कानपुर देहात के लिए यह गौरव का विषय है कि जिले के एक कृषक को प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इससे जनपद के अन्य किसानों को भी प्राकृतिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने की प्रेरणा मिलेगी।
मण्डल ब्यूरो चीफ कानपुर श्याम किशोर पाण्डेय की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



