भीषण गर्मी में ग्रामीण परेशान, विद्युत विभाग से जल्द बहाली की मांग !
उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
17 जून 2026 : जनपद के फरेंदा क्षेत्र स्थित झुनुवां चौराहे पर मंगलवार को आई तेज आंधी के कारण विद्युत ट्रांसफार्मर गिर गया। ट्रांसफार्मर गिरने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज हवा के झोंकों के कारण ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होकर गिर गया, जिसके साथ विद्युत लाइन भी प्रभावित हुई। घटना के बाद आसपास के कई गांवों और इलाकों में बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली कटौती से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। घरों में रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं, वहीं दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली बाधित होने की सूचना विद्युत विभाग को दे दी गई है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर और लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। फिलहाल क्षेत्रीय लोग बिजली व्यवस्था ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। विद्युत विभाग की ओर से मरम्मत कार्य को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



