सड़क हादसे में घायल युवक न्याय के लिए भटकने को मजबूर, मां पुलिस पर लापरवाही का आरोप !

सड़क हादसे में घायल युवक न्याय के लिए भटकने को मजबूर, मां पुलिस पर लापरवाही का आरोप !
सड़क हादसे में घायल युवक न्याय के लिए भटकने को मजबूर, मां पुलिस पर लापरवाही का आरोप !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

16 जून 2026 : जनपद के थाना बृजमनगंज क्षेत्र अंतर्गत चौकी धानी इलाके में हुए सड़क हादसे के मामले में घायल युवक और उसके परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से वे न्याय के लिए थाने और चौकी के चक्कर लगाने को मजबूर हैं, लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार, धानी बाजार निवासी राजकुमार, पुत्र स्व. कपिल देव, को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में राजकुमार के जबड़े में गंभीर चोटें आईं। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय वाहन संख्या UP 53 B 1594 मौके पर ही रुक गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया था। इसके बावजूद पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। घायल राजकुमार के परिजनों का कहना है कि वे लगातार पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि घायल को किसी प्रकार की आर्थिक सहायता या मुआवजा भी नहीं मिल सका है, जिससे परिवार परेशान है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी मामले में जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए और दोषी वाहन चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। अब सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है कि इस मामले में कब तक जांच आगे बढ़ती है और घायल युवक को न्याय मिल पाता है।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *