श्यामदेउरवां पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नेपाल में बेचने की थी तैयारी !
उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
15 जून 2026 : पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वाहन चोरी एवं संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामदेउरवां पुलिस ने तीन अंतरजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार 14 जून की रात चौकी प्रभारी परतावल उपनिरीक्षक आलोक कुमार राय अपनी टीम के साथ छतीराम पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन वाहन चोर एक बाइक पर सवार होकर महदेवा से परतावल की ओर आ रहे हैं और खालिद मिल्ली स्कूल के सामने से पिपरिया मार्ग की तरफ जाने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर खालिद मिल्ली स्कूल के पास पुलिया से करीब 100 मीटर आगे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तनय श्रीवास्तव निवासी सेमरा चन्दौली थाना श्यामदेउरवां, सूरज विश्वकर्मा निवासी पकड़ी दीक्षित थाना भिटौली और रामसन यादव निवासी सेमरा चन्दौली थाना श्यामदेउरवां के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग अलग-अलग जनपदों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें नेपाल में बेचते थे। बरामद बाइकों को भी नेपाल ले जाकर बेचने की तैयारी थी। पुलिस के मुताबिक सूरज विश्वकर्मा गिरोह का सरगना बताया गया है, जबकि अन्य दोनों आरोपी उसके सहयोगी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एचएफ डीलक्स बाइक संख्या UP-53 DR-4288, बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक और UP-40 BK-9841 नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। इस मामले में थाना श्यामदेउरवां में बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर महराजगंज, गोंडा और गोरखपुर जनपदों में वाहन चोरी सहित अन्य मामले भी दर्ज हैं।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट



*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



