अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, सोनौली पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा !

दो चोरी की बाइक और 10,200 रुपये नकद बरामद !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

11 जून 2026 : अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें और 10,200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना सोनौली प्रभारी श्री महेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 10 जून की रात करीब 10:40 बजे सोनौली कस्बे में एसबीआई बैंक के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल दुषाद (23) निवासी जंगल बड़हरा, थाना पनियरा, जितेन्द्र कुमार (28) निवासी जंगल बड़हरा और दुर्गेश दुषाद (19) निवासी जंगल बड़हरा के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मोटरसाइकिल चोरी कर नेपाल में बेचते थे और बिक्री से मिले पैसों से शराब पीने व जुआ/कैसीनो खेलने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक बरामद मोटरसाइकिलों में एक हीरो एचएफ डीलक्स थाना पनियरा क्षेत्र और एक यामाहा आर-15 थाना भिटौली क्षेत्र से चोरी की गई थी। इसके अलावा आरोपियों ने थाना घुघली क्षेत्र से एक हीरो एचएफ डीलक्स और थाना परसामलिक क्षेत्र से एक बुलेट चोरी कर नेपाल में बेचने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सोनौली में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पनियरा, भिटौली, घुघली और परसामलिक थानों में भी चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।

बरामदगी:-

1. हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (UP 56 AE 1223)|
2. यामाहा R-15 मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट)|
3. 10,200 रुपये नकद|

कार्रवाई करने वाली टीम:-

उपनिरीक्षक पंकज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार सहित हेड कांस्टेबल हरिवंश कुमार यादव, कांस्टेबल रविकान्त उपाध्याय, अनूप मिश्रा और संदीप निषाद शामिल रहे।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *