मुहर्रम को लेकर पढ़ुआ थाने में शांति समिति की बैठक, ताजिया की ऊंचाई 10 से 12 फीट रखने की सलाह !

उत्तर प्रदेश : लखीमपुर खीरी

11 जून 2026 : ढखेरवा/पढ़ुआ-खीरी मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए थाना पढ़ुआ परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपजिलाधिकारी क्षेत्राधिकारी निघासन समेत क्षेत्र के कई गांवों के संभ्रांत नागरिक, ताजियादार और गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम शोक, त्याग और एकता का प्रतीक है। इसलिए सभी समुदाय के लोगों को आपसी भाईचारे के साथ नियमों का पालन करते हुए त्योहार मनाना चाहिए। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ संदेश और संदिग्ध गतिविधि पर विशेष नजर रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के मार्ग, समय-सारिणी, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा। कि जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के साथ-साथ आम जनता की भी जिम्मेदारी है। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें। ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।ताजिया की ऊंचाई को लेकर भी बैठक में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों ने कहा कि मार्ग में बिजली के तार, पेड़ और अन्य अवरोधों को ध्यान में रखते हुए ताजिया की ऊंचाई 10 से 12 फीट तक ही रखी जाए। इससे किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका नहीं रहेगी। और जुलूस सुचारु रूप से निकाला जा सकेगा। एसडीएम राजीव निगम ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। इसके लिए जुलूस के रूट का पहले से निरीक्षण कर लिया जाएगा। और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने अपील की कि सोशल मीडिया पर कोई भी भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट न डालें और त्योहार को मिलजुल कर मनाएं। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने भी अपने सुझाव रखे। और प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अंत में अधिकारियों ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा। कि शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करके ही मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न किया जा सकता है।

मण्डल प्रभारी लखनऊ नवनीत कुमार की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *