उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
10 जून 2026 : सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल भेजे जाने के लिए स्टॉक किए गए लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के विदेशी खाद्य उत्पाद बरामद किए हैं। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर कस्टम एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थाना ठूठीबारी पुलिस ने लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में छापेमारी की। चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सानू कुमार यादव पुत्र शिवशरण यादव के घर पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस को विदेशी खाद्य उत्पादों का बड़ा जखीरा मिला। बरामद माल में 120 गत्ता मॉलकिस्ट बिस्किट, 9 गत्ता प्रिंगल्स पोटैटो क्रिस्प्स (107 ग्राम) तथा 39 गत्ता प्रिंगल्स पोटैटो क्रिस्प्स (40 ग्राम) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये है। पुलिस ने बताया कि उक्त सामान नेपाल तस्करी के उद्देश्य से संग्रहित किया गया था। बरामद माल को कस्टम एक्ट की धारा 111 के तहत कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
बरामद सामान:-
1. 120 गत्ता मॉलकिस्ट बिस्किट (प्रत्येक में 60 पैकेट)|
2. 9 गत्ता प्रिंगल्स पोटैटो क्रिस्प्स (107 ग्राम)|
3. 39 गत्ता प्रिंगल्स पोटैटो क्रिस्प्स (40 ग्राम)|
कार्रवाई करने वाली टीम उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल उदयभान कुमार, कांस्टेबल दीपक सिंह, कांस्टेबल मृत्युंजय तिवारी, आरक्षी अमित कुमार यादव एवं आरक्षी विनय मौर्य शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट



*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/




