राजकीय डिग्री महाविद्यालय हरलाखी में स्नातक पाठ्यक्रम की शुरुआत, नामांकन प्रक्रिया जारी !

बिहार : मधुबनी

5 जिला के हरलाखी प्रखंड में 04 जून 2026 को हरलाखी प्रखंड के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित राजकीय डिग्री महाविद्यालय हरलाखी में शैक्षणिक सत्र 2026-2030 से स्नातक स्तर की पढ़ाई प्रारंभ होने जा रही है। महाविद्यालय में नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सत्येन्द्र प्रसाद सिंह ने आज दीनदयाल प्लस टू उच्च विद्यालय, उमगांव स्थित महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रारंभिक चरण में हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति शास्त्र एवं समाजशास्त्र विषयों में स्नातक स्तर की पढ़ाई आगामी 1 जुलाई 2026 से प्रारंभ की जाएगी। इन विषयों में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2026 से प्रारंभ हो चुकी है तथा इच्छुक छात्र-छात्राएं निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर रहें हैं। अपने संबोधन में डॉ. सिंह ने कहा कि यह महाविद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयास, समर्पित शिक्षकों तथा आधुनिक शैक्षणिक वातावरण के सहयोग से महाविद्यालय आने वाले समय में मिथिलांचल के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के बर्सर डॉ. संजय कुमार साहू, श्री विकास कुमार, आईटी विशेषज्ञ पंकज कुमार सहित महाविद्यालय एवं विद्यालय के कई शिक्षक, कर्मचारी तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जिला क्राइम ब्यूरो चीफ मधुबनी महेश प्रसाद यादव की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *