भिटौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में लिप्त तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

4 जून 2026 : जनपद में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भिटौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार गुरुवार को थाना क्षेत्र के ग्राम बसवार नूतन में सघन चेकिंग के दौरान तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रूप से मिट्टी एवं राबिस का परिवहन करते पाए गए। जांच के दौरान वाहन चालक खनिज परिवहन से संबंधित कोई वैध परमिट अथवा अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश मोटर वाहन अधिनियम एवं खनन नियमों के तहत तीनों वाहनों को सीज कर खनन विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया। सीज किए गए वाहनों में ट्रैक्टर-ट्रॉली संख्या UP 56 AU 7839 (मिट्टी लदा), UP 56 BH 0164 (राबिस लदा) तथा UP 56 Z 7395 (राबिस लदा) शामिल हैं। पुलिस ने सभी वाहनों के खिलाफ धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की है। इस अभियान में उपनिरीक्षक वृन्दावन यादव एवं कांस्टेबल विवेकानंद सिंह सहित भिटौली पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *