चौक पुलिस की कार्रवाई, लंबित मामलों में वांछित अभियुक्तों पर कसा शिकंजा !
उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
30 मई 2026 : अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने चार वांछित वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में की गई। थानाध्यक्ष चौक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सबसे पहले रुदलापुर निवासी रामबेलास पुत्र छब्बी को गिरफ्तार किया। वह लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 3/4 से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहा था। इसके अलावा धरमपुर वार्ड नंबर-2 निवासी वंशी पुत्र गोधन तथा मोती पुत्र गोधन को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों के विरुद्ध धारा 504, 506 और 452 आईपीसी के तहत दर्ज मामले में न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस ने मधुबनी निवासी दीपचन्द्र पुत्र नान्हू को भी गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध धारा 406, 419, 420, 504 एवं 506 आईपीसी के तहत दर्ज मुकदमे में वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद सभी चारों वारंटियों को संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



