बंद मकान में चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

29 मई 2026 : जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र में बंद मकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नकदी और पीली धातु का लॉकेट बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में थाना निचलौल पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। यह कार्रवाई मु0अ0सं0 139/2026 धारा 305(a) बीएनएस के अंतर्गत की गई। जानकारी के अनुसार वन विभाग रेंज परिसर स्थित मोहल्ला हरेडीह के एक बंद मकान में करीब एक सप्ताह पूर्व चोरी की घटना हुई थी। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की घटना में शामिल दो आरोपी कस्बा निचलौल क्षेत्र में किसी अन्य वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वे नशे और अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में कृष्णा साहनी उर्फ चाईं पुत्र महेन्द्र साहनी निवासी वार्ड नंबर 10 महाशय मोहल्ला तथा अमित वर्मा पुत्र घनश्याम वर्मा निवासी वार्ड नंबर 03 महाशय मोहल्ला थाना निचलौल शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल ₹6,300 भारतीय नकदी, 1,010 नेपाली रुपये तथा एक पीली धातु का लॉकेट बरामद किया है। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जटाशंकर सिंह, उपनिरीक्षक अनुराग यादव, उपनिरीक्षक अमित विश्वकर्मा, कांस्टेबल सतेन्द्र कुमार सिंह, विवेक कुमार सिंह तथा धर्मवीर चौहान शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *