साइबर ठगी की रकम निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

27 मई 2026 : जनपद में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने साइबर ठगी की धनराशि अपने खातों में मंगाकर निकासी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के दो अन्य सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा नोडल अधिकारी साइबर क्राइम थाना एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा के पर्यवेक्षण में साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त लोगों को डॉलर एक्सचेंज कर भारतीय मुद्रा खातों में भेजने का झांसा देते थे। इसके जरिए साइबर ठगी से प्राप्त रकम अपने तथा परिचितों के बैंक खातों में मंगाकर उसकी निकासी कर लेते थे और बाद में रकम आपस में बांट लेते थे। साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अकिल पुत्र जैनुल्लाह एवं तौसिफ पुत्र अकिल निवासी वार्ड नंबर-11, जुगौली थाना सोनौली, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन तथा एक नेपाली सिम कार्ड बरामद किया है। इस मामले में साइबर क्राइम थाना महराजगंज में धारा 318(4), 61(2)(बी) बीएनएस एवं 66D आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक सजनू यादव, उपनिरीक्षक सचिन कुमार, कांस्टेबल पियूषनाथ तिवारी, प्रदीप कुमार एवं संतोष शर्मा शामिल रहे।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *