उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
27 मई 2026 : नौतनवा। ईद-उल-अजहा का पवित्र त्योहार इस वर्ष 28 मई से 30 मई तक पूरे देश में अकीदत, उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा कर देश में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगेंगे। यह पर्व कुर्बानी, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश देता है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के ब्लॉक अध्यक्ष व पत्रकार यूनुस खान ने बताया कि ईद-उल-अजहा हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी वही करें जिसकी भारतीय कानून और इस्लाम में अनुमति हो। शासन द्वारा प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी किसी भी स्थिति में न करें। उन्होंने लोगों से त्योहार को अमन और भाईचारे के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। कुर्बानी खुले स्थान पर न कर बंद जगहों पर की जाए तथा उसके अवशेषों को उचित स्थान पर दफन किया जाए, ताकि किसी भी व्यक्ति को असुविधा न हो। साथ ही खून को नालियों में न बहाया जाए और कुर्बानी की फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने से भी बचें। यूनुस खान ने कहा कि एक अच्छा नागरिक वही है, जो अपने त्योहार के साथ-साथ दूसरे धर्मों और समुदायों की भावनाओं का भी सम्मान करे। उन्होंने सभी लोगों से ईद-उल-अजहा के दौरान भाईचारा, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



