बजरंगबली मंदिर में विधि-विधान से हुआ व्रत उद्यापन, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु !

उत्तर प्रदेश : कानपुर

26 मई 2026 : तुलसी उपवन पार्क स्थित बजरंगबली मंदिर में मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। पार्क के लोकप्रिय माली श्री राकेश कुमार यादव द्वारा लगभग 10 वर्षों से निरंतर रखे जा रहे मंगलवार व्रत का विधि-विधान के साथ उद्यापन किया गया। उद्यापन कार्यक्रम की शुरुआत बजरंगबली मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और हनुमान जी के दर्शन के साथ हुई। इसके बाद कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न हुए इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कन्या भोज के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें नर्सरी परिसर में रहने वाले लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के नागरिकों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने भक्तिभाव के साथ प्रसाद प्राप्त किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि श्री राकेश कुमार यादव पिछले एक दशक से प्रत्येक मंगलवार को श्रद्धापूर्वक व्रत रखते आ रहे हैं। उनके द्वारा आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम न केवल आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और सेवा भावना का भी संदेश देता नजर आया। पूरे आयोजन के दौरान बजरंगबली के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। कार्यक्रम का समापन सभी श्रद्धालुओं के सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

मण्डल ब्यूरो चीफ कानपुर श्याम किशोर पाण्डेय की रिपोर्ट

 

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *