उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
25 मई 2026 : गौरव सिंह सोगरवाल और शक्ति मोहन अवस्थी ने बकरीद सहित आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ पीस कमेटी की बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित करें तथा किसी भी गैर-परंपरागत आयोजन से बचें। उन्होंने आयोजकों को निर्धारित रूट चार्ट और समय-सारिणी का पालन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व हमारी परंपरा और पहचान हैं, इसलिए इन्हें मर्यादा और भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बचने की चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन की सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी है। किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा विवादित पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मस्जिदों पर मौजूद स्वयंसेवकों को प्रशासनिक निर्देशों से अवगत कराने और लाउडस्पीकर की ध्वनि निर्धारित सीमा में रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम और सीओ को थानों पर संयुक्त बैठक कर लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने को कहा। विद्युत विभाग को जुलूस मार्गों पर विद्युत खंभों और तारों का सर्वे कर मरम्मत कराने तथा रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करने, प्रमुख स्थलों पर मेडिकल टीम तैनात करने और पर्वों के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने दोनों समुदायों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए तथा सड़कों पर नमाज और खुले में कुर्बानी न हो, इसे सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि सादी वर्दी में पुलिसकर्मी विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेंगे और अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में दोनों समुदायों के प्रबुद्ध जनों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि बकरीद और अन्य आगामी त्योहार आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाए जाएंगे। बैठक का संचालन शमशुल हुदा ने किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, सभी एसडीएम, सीओ तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/




