उत्तर पदेश : महाराजगंज
6 मई 2026 : जनपद के नवागत जिलाधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और शासन की प्राथमिकताओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी एवं जनोन्मुखी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं की डिलीवरी पर विशेष जोर दिया जाए, जिससे आमजन को समयबद्ध और पारदर्शी लाभ मिल सके। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत संचालित लखपति दीदी योजना को महत्वपूर्ण बताते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। साथ ही नगर विकास के क्षेत्र में महराजगंज को बेहतर प्रदर्शन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण को गंभीरता से लागू करने, जल संरक्षण एवं जल संचय को जनभागीदारी के माध्यम से जन अभियान बनाने पर जोर दिया। राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण को शीर्ष प्राथमिकता बताते हुए लंबित मामलों को समयबद्ध ढंग से निपटाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई को गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशील तरीके से निस्तारित किया जाए, ताकि लोगों की समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सके। इसके अलावा स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों को जागरूक करने तथा उनकी आपत्तियों का समाधान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्वगणना अभियान को प्रभावी ढंग से संपादित कराने को भी प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताया। नवागत जिलाधिकारी के पदभार ग्रहण के साथ ही जनपद में विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
स्टेट न्यूज़ हैड उत्तर प्रदेश कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/




