उत्तर प्रदेश : बलिया
6 मई 2026 : श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा महोदय श्री आलोक कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष श्री संजय कुमार थाना नगरा बलिया के कुशल निर्देशन में थाना नगरा पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।
उल्लेखनीय है कि थाना स्थानीय पर दिनांक 04.05.2026 को पंजीकृत 88/2026 धारा 121(1),121(2),132,351(3) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त अमित यादव जिसे थाना परिसर में बैठने हेतु बताया गया था । थाना परिसर में मौजूद था विवेचना के क्रम में अभियुक्त अमित यादव पुत्र उधव निवासी जेठवार थाना नगरा जनपद बलिया से नियमानुसार पूछताछ किया जा रहा था कि दौराने पूछताछ ज्ञात हुआ कि अभियुक्त उपरोक्त के द्वारा थाना परिसर के अंदर जनसुनवाई कर रहे उप-निरीक्षक दिनेश कुमार यादव के साथ विवाद कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं उन पर हमला कर मारपीट कर लोक सेवक पुलिस कर्मी को गंभीर चोट पहुँचायी गयी है । प्रकरण की गंभीरता एव तत्कालिक परिस्थिति को देखते हुए मौके पर जनसुनवाई में मौजूद हे0का0 रणजीत यादव व संतरी पहरा रि0का0 प्रदीप कुमार के सहयोग से माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अर्नेश कुमार बनाम बिहार राज्य के वाद में पारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी के औचित्य का निर्धारण कर समय 20.55 बजे ही हिरासत पुलिस में लिया गया था । उ0नि0 दिनेश कुमार की दी गई तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 88/2026 धारा 132/121(1)/121(2)/351(3) BNS पंजीकृत किया गया है । चूंकि अपराध पुलिस अधिकारी के विरुद्ध थाना परिसर के भीतर कारित किया गया है और अभियुक्त का व्यवहार अत्यंत उग्र है, जिसे यदि इस समय गिरफ्तार न किया गया तो वह साक्ष्यों को प्रभावित कर सकता था अथवा भविष्य में पुनः किसी पुलिसकर्मी पर हमला कर सकता है, अतः विधि के इकबाल और न्याय की सुरक्षा हेतु अभियुक्त अमित यादव को विधिवत गिरफ्तार किया गया । दौराने गिरफ्तारी माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आदेशो निर्देशो का अक्षरशः पालन किया व कराया गया , तथा गिरफ्तारी की सूचना अभि0 के परिजन को उचित माध्यम से दी गयी । गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय भेजा गया ।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 88/2026 धारा 121(1),121(2),132,351(3) बीएनएस थाना नगरा, बलिया|
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:-
1. अमित यादव पुत्र उधव निवासी जेठवार थाना नगरा जनपद बलिया उम्र करीब 20 वर्ष|
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 श्री संदीप कुमार थाना नगरा बलिया|
2. हे0का0 रणजीत यादव थाना नगरा बलिया|
3. रि0का0 प्रदीप कुमार थाना नगरा बलिया|
तहसील ब्यूरो चीफ रसड़ा तारकेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट




