उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
2 मई 2026 : जनपद के थाना फरेंदा पुलिस ने साइबर फ्रॉड के एक मामले में सराहनीय कार्यवाही करते हुए पीड़ित को 60 हजार रुपये की धनराशि वापस कराई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महाराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में की गई। जानकारी के अनुसार, थाना फरेंदा क्षेत्र के पोखरभिंडा निवासी महेश कुमार के साथ 29 सितंबर 2025 को 99,999 रुपये की साइबर ठगी हुई थी। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और लगातार प्रयास जारी रखे। लगातार की गई कार्रवाई और तकनीकी जांच के बाद फरेंदा पुलिस टीम ने 2 मई 2026 को 60,000 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक बरामद कर पीड़ित को वापस करा दी। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित और उसके परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक फरेंदा योगेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अतुल कुमार सिंह, कांस्टेबल स्वतंत्रवीर रावत, राजेश मिश्रा एवं महिला कांस्टेबल अनीता यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या व्यक्ति के साथ अपनी बैंकिंग एवं निजी जानकारी साझा न करें। किसी भी प्रकार के साइबर अपराध या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल 112 या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें। महाराजगंज पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
स्टेट न्यूज़ हैड उत्तर प्रदेश कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



