उत्तर प्रदेश : सोनभद्र
21 अप्रैल 2026 : डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा उपजिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र को एक पत्र देकर मांग किया कि जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर, सोनभद्र में स्थित उप-डाकघर काफी लम्बे समय से अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं न्यायालय के कर्मचारियों के लिए अत्यंत उपयोगी रहा है। उक्त डाकघर के माध्यम से प्रतिदिन सैकड़ों रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, नोटिस, अदालती आदेश एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का प्रेषण किया जाता था। साथ ही श्रीमान प्रवर डाक अधीक्षक, मिर्जापुर मंडल, मिर्जापुर को भी प्रतिलिपि दिया गया|
अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान में यह डाकघर बिना किसी पूर्व सूचना के बंद कर दिया गया है, जिसके कारण अधिवक्तागणों, वादकारियों तथा न्यायिक अधिकारियों को अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अत्यावश्यक न्यायिक दस्तावेजों को भेजने के लिए अब 3-4 किमी दूर स्थित मुख्य डाकघर जाना पड़ता है, जिससे समय व धन दोनों की हानि हो रही है और न्यायिक कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती बिंदु यादव एडवोकेट ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र के समस्त सदस्यगण की ओर से आपसे अनुरोध है कि जनहित एवं न्यायिक कार्यहित में कचहरी परिसर स्थित उक्त डाकघर को तत्काल प्रभाव से स्थाई रूप से खुलवाने हेतु संबंधित डाक विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया जावे!
इस अवसर पर पवन कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव, राजेंद्र कुमार यादव,रामप्रसाद यादव, चतुर्भुज शर्मा, टीटू प्रसाद गुप्ता, शाहनवाज आलम खान, चंदन जायसवाल, पवन कुमार द्विवेदी, अनुराग पांडेय, अभिषेक सिंह मौर्य, कामता प्रसाद यादव, आदर्श देव पांडेय, रविंद्र पटेल आदि लोग उपस्थित रहे|
जिला ब्यूरो चीफ सोनभद्र नारायन दास की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



