जिलाधिकारी ने की “ज्ञान भारतम मिशन” के अंतर्गत राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बैठक !

उत्तर प्रदेश : कानपुर

15 अप्रैल 2026 : जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में विकास भवन में “ज्ञान भारतम मिशन” के अंतर्गत राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए जनपद में प्राचीन पांडुलिपियों, ताड़पत्रों एवं दुर्लभ ग्रंथों के चिन्हांकन, संरक्षण एवं सूचीकरण, डिजिटलीकरण की कार्यवाही को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी एवं निजी संस्थानों, प्राचीन मंदिरों, ऐतिहासिक स्थलों सहित व्यक्तिगत संग्रहकर्ताओं से समन्वय स्थापित कर अधिकतम पांडुलिपियों का सर्वेक्षण सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि “ज्ञान भारतम मिशन” देश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विरासत के संरक्षण का एक महत्वपूर्ण अभियान है, जिसके सफल क्रियान्वयन में सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भी अभियान के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा प्रगति की नियमित समीक्षा किए जाने पर बल दिया गया। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण चौधरी, अपर जिला विद्यालय निरीक्षक, संस्कृत विद्यालयों/ महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य, अधिशासी अधिकारी अकबरपुर तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मण्डल ब्यूरो चीफ कानपुर श्याम किशोर पाण्डेय की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *