उत्तर प्रदेश : महाराजगंज (बृजमनगंज)
14 अप्रैल 2026 : नगर व क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि अधिकारियों की साठगांठ से मानक पूरे न करने वाले स्कूलों को भी मान्यता दे दी गई है, जिससे अभिभावकों का शोषण हो रहा है। शिक्षा सत्र शुरू होते ही क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई का सपना दिखाकर अभिभावकों से ड्रेस, कॉपी-किताबों और अन्य सामग्री के नाम पर जमकर वसूली की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्कूल निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करते, इसके बावजूद उन्हें मान्यता मिल गई है। बताया जा रहा है कि विभागीय अधिकारियों की कथित साठगांठ के चलते कई ऐसे विद्यालय भी संचालित हो रहे हैं, जिनका संचालन घरों में किया जा रहा है। कुछ विद्यालय ऐसे भी हैं जिन्हें किसी भी बोर्ड की मान्यता प्राप्त नहीं है, इसके बावजूद वे खुलेआम संचालित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारियों को इन गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालयों की जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोप है कि विद्यालय संचालकों की उच्च अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सांठगांठ होने के कारण कार्रवाई नहीं हो पा रही। अभिभावकों के अनुसार इन विद्यालयों के खिलाफ कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक किसी अधिकारी ने जांच करने या कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई। कुछ विद्यालय ऐसे भी हैं, जिनके पास सीबीएसई की मान्यता नहीं है, लेकिन वे उसी पैटर्न पर पढ़ाई कराकर अभिभावकों को भ्रमित कर रहे हैं और उनसे अधिक शुल्क वसूल रहे हैं। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो सके।
ब्लॉक ब्यूरो चीफ लक्ष्मीपुर महेन्द्र की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



