महराजगंज: सोनौली पुलिस ने 11 ग्राम हेरोइन के साथ युवक को किया गिरफ्तार !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

10 अप्रैल 2026 : जनपद के थाना सोनौली पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में एक अभियुक्त को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, दिनांक 08 अप्रैल 2026 की रात गश्त के दौरान थाना सोनौली पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 11 ग्राम हेरोइन (ब्राउन शुगर) बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिवा यादव (22 वर्ष) पुत्र केदार यादव, निवासी लक्ष्मीनगर टोला बैकुण्ठपुर थाना सोनौली जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे—

उप निरीक्षक अरविन्द यादव, कांस्टेबल गुलविन्दर यादव और कांस्टेबल अमरनाथ गौड़। पुलिस का कहना है कि सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *