उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
23 मार्च 2026 : जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र में 17 मार्च 2026 को हुई अरविंद चौधरी की मौत के मामले में पुलिस जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। प्रारंभिक रूप से हत्या की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन साक्ष्य संकलन और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से स्पष्ट हुआ कि यह एक सड़क दुर्घटना थी। मृतक अरविंद चौधरी (28) निवासी वार्ड नंबर 5, फुलवरिया की मृत्यु वाहन संख्या यूपी 53 एफपी 8586 के चालक द्वारा तेज गति और लापरवाही से टक्कर मारने के कारण हुई। जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों तथा पीपीगंज टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया, जिसमें वाहन की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दर्ज मिलीं। फुटेज के अनुसार उक्त वाहन पीपीगंज टोल से फरेंदा की ओर आया और रात लगभग 11 बजे घटना को अंजाम देने के बाद आगे के कट से यू-टर्न लेकर सर्विस लेन के रास्ते छतरी पुल के नीचे से वापस गोरखपुर की ओर चला गया। गौर करने वाली बात यह रही कि आते समय वाहन सही हालत में था, जबकि लौटते समय वह क्षतिग्रस्त दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन स्वामी से संपर्क कर चालक राजेंद्र प्रजापति (31) निवासी पादरी बाजार, थाना शाहपुर, गोरखपुर तथा सहयात्री सचिन (19) निवासी नगर कॉलोनी, पादरी बाजार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई विवेचना के आधार पर की जा रही है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



