उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
16 मार्च 2026 : पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना घुघली पुलिस द्वारा चोरी की घटना का अनावरण कर शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किया गया माल व नगद रुपए बरामद किए गए हैं। दिनांक 24.11.2025 की रात्रि में ग्राम करौता उर्फ नेबुइयां में घर में घुसकर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 464/2025 धारा 305,331 (4) BNS पंजीकृत किया गया था। पुलिस द्वारा सम्बन्धित अज्ञात चोरों व चोरी गये समानो की तलाश की जा रही थी। विवेचना के क्रम में उक्त अभियोग में अभियुक्तगण-
1. उमेश साहनी पुत्र कतवारु साहनी निवासी ग्राम महुअवा महुवई, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज |
2. अंजनी साहनी पत्नी उमेश साहनी निवासी ग्राम महुअवा महुवई, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज |
3. धर्मवीर साहनी उर्फ लाला पुत्र जिन्नू निवासी ग्राम परसिया थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज का नाम प्रकाश में आया|
जिसमें अभियुक्त उमेश साहनी उपरोक्त की गिरफ्तारी के दौरान मुकदमे से सम्बन्धित चोरी गये कुछ आभूषण व रुपये बरामद हुए थे जिसके क्रम में अभियोग में धारा 317 (2) BNS की बढ़ोतरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया तथा अन्य अभियुक्ता/अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम क्रम में आज दिनांक 16.03.2026 को सूचना के आधार पर बेलवां तिवारी नहर
पुलिया के पास से फरार चल रहे अभियुक्त धर्मवीर उर्फ लाला पुत्र झिन्नु साहनी निवासी परसिया थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज उम्र करीब 42 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से मुकदमे से सम्बन्धित चोरी गये सामान को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
नाम व पता अभियुक्त –
धर्मवीर उर्फ लाला पुत्र झिन्नु साहनी निवासी परसिया, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज उम्र करीब 42 वर्ष |
गिरफ्तारी का स्थान-
ग्राम बेलवा तिवारी नहर पुलिया थाना घुघली, जनपद महराजगंज |
बरामदगी का विवरण-
चोरी के 01 अदद कंगन पीली धातु व कुल 770 रुपये नगद |
आपराधिक इतिहास –
1. मु0अ0सं0 138/2019 धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम थाना श्यामदेउरवा महराजगंज|
2. मु0अ0सं0- 048/2015 धारा 380,457,411 IPC थाना श्यामदेउरवा महराजगंज|
3. मु.अ.सं. 464/2025 धारा 305,331 (4), 317 (2) BNS थाना घुघली, जनपद महराजगंज|
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 भूपेन्द्र प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी जखीरा, थाना घुघली, जनपद महराजगंज |
2. उ0नि0 दीपक मिश्रा, थाना घुघली जनपद महराजगंज |
3. हे0का0 सुरेन्द्र कुमार शर्मा, थाना घुघली जनपद महराजगंज |
4. हे0का0 अशोक कुमार, थाना घुघली जनपद महराजगंज |
5. का0 आशुतोष राय, थाना घुघली, जनपद महराजगंज |
6. का0 विजय प्रकाश राय, थाना घुघली, जनपद महराजगंज |
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



