NSS विशेष शिविर के पंचम दिवस पर योग, नशा मुक्ति व सामाजिक समरसता का संदेश !

उत्तर प्रदेश : मिर्जापुर

15 मार्च 2026 : चुनार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चुनार में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सत्र 2025–26 के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस दिनांक 15 मार्च का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) माधवी शुक्ला के दिशानिर्देश में लक्ष्य गीत के साथ किया गया। इसके पश्चात योग प्रभारी डॉ. अरविन्द कुमार के नेतृत्व में योग प्रशिक्षक योगीराम ध्यानचंद (योग पतंजलि, चुनार, मीरजापुर) द्वारा शिविरार्थियों को योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने नियमित योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने के उपाय बताए। इस अवसर पर योग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्र एवं छात्रा वर्ग में अलग-अलग प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। छात्र वर्ग मे प्रथम स्थान सूरज, द्वितीय स्थान गोविन्द एवं तृतीय स्थान रूद्र प्रताप ने प्राप्त किया l वही छात्रा वर्ग मे प्रथम स्थान सुगम यादव, द्वितीय स्थान आरती एवं तृतीय स्थान सुष्मिता ने प्राप्त किया l इसके उपरांत शिविरार्थियों ने गांववासियों के बीच शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए सुंदर गीत एवं नुक्कड़-नाटक के माध्यम से जनजागरूकता का संदेश दिया। इस नुक्कड़-नाटक में अंजलि दुबे, प्रशांत यादव, सतीश वर्मा, बृजेश कुमार, रूपेंद्र तथा परमेश पाल ने प्रभावशाली अभिनय प्रस्तुत किया। बौद्धिक सत्र में डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने युवाओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज तीनों के लिए हानिकारक है तथा युवाओं को इससे दूर रहकर स्वस्थ जीवन शैली अपनानी चाहिए। वहीं डॉ. सत्येंद्र कुमार ने सामाजिक समरूपता (सामाजिक समरसता) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के विकास के लिए सभी वर्गों के बीच आपसी सहयोग, समानता और भाईचारे की भावना आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक कुमार सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम सह-प्रभारी डॉ. विद्या सिंह ने किया। इस शिविर में लगभग 50 शिविरार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

स्टेट को – ऑडिनेटर उत्तर प्रदेश गोपीनाथ मिश्रा की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

 

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

 

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

 

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

 

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

 

 

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

 

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

 

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

 

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

 

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *