बिहार : मधुबनी
9 मार्च 2026 : जिले में मद्य निषेध कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है| प्राप्त जानकारी के अनुसार, मद्य निषेध टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले में अवैध रूप से विदेशी शराब का भंडारण एवं परिवहन किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के उपरांत उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, मधुबनी की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान एक पिक-अप वाहन से 528 कार्टन में कुल 4616 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके पर मौजूद पिक-अप वाहन को जब्त कर लिया गया। साथ ही जांच के क्रम में एक भंडारण गोदाम की पहचान कर उसे सील कर दिया गया| छापेमारी के दौरान पिक-अप वाहन के चालक तथा संबंधित गोदाम के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है| उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिहार में पूर्ण मद्य निषेध कानून लागू है और इसके उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण अथवा तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर प्रशासन को अवश्य सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके| जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मधुबनी जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी|
जिला क्राइम ब्यूरो चीफ मधुबनी महेश प्रसाद यादव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



