उत्तर प्रदेश : अलीगढ
8 मार्च 2026 : अलीगढ़ के पुराने शहर स्थित मामूभांजा बाजार में रविवार सुबह मीरा प्रिंटिंग प्रेस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि गोदाम में रखा कागज और अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। तेज लपटों और गर्मी के कारण गोदाम का लेंटर तक फट गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया कि गोदाम ग्रीन पार्क निवासी राजीव संजीव अग्रवाल का है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है|
मीरा प्रिंटिंग प्रेस संजीव अग्रवाल की है। सुबह के समय अचानक प्रेस से धुआं और लपटें निकलने लगीं, जिससे आसपास के व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया।
जिला ब्यूरो चीफ अलीगढ़ डॉ. गगन शर्मा की रिपोर्ट




