उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
07 फरवरी 2026 : फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने धानी मुख्य चौराहे पर मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता सेवा बस का शुभारंभ किया । यह बस सेवा प्रतिदिन प्रातः 7.30 बजे धानी से सोनौली तक संचालित होगी । साथ ही यात्रियों को इस सेवा यात्रा करने पर 20 फीसदी तक कम किराए का लाभ भी मिलेगा । धानी से वाया बृजमनगंज होते हुए सौनौलीतक प्रत्येक दिन में दो बार जायेगी । पूर्व विधायक ने बताया कि इस बस के संचालन से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी । यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने तथा आमजन के समय व धन की बचत सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है । योगेन्द्र तिवारी, संजय कुमार, छोटू सिंह नितेश मिश्रा सुनील सिंह सुनील गुप्ता शुभम श्रीवास्तव राजेश राजभर डॉक्टर शैलेंद्र साहू अनूप साहनी ओमकार यादव, डॉ. कुंवर पाल सिंह आदि मौजूद रहे ।ब्लॉक ब्यूरो चीफ धानी डॉo शैलेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM






