उत्तर प्रदेश : महाराजगंज (फरेंदा)
5 फरवरी 2026 : जनपद के थाना फरेंदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बैकुंठपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है| बैकुंठपुर निवासी आदित्य चौरसिया (16 वर्ष) पुत्र प्रयाग चौरसिया, दिनांक 2 फरवरी 2026 शाम करीब 6 बजे घर से दावत खाने के लिए निकला था। उसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा और अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजन प्रशासन से जल्द से जल्द आदित्य की सुरक्षित बरामदगी की मांग कर रहे हैं। परिजनों द्वारा थाना फरेंदा में गुमशुदगी की सूचना दी गई, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी प्रभावी सर्च ऑपरेशन शुरू न होने से परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश है| इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है, जिसमें कथित तौर पर आदित्य की प्रेमिका से आदित्य की बहन की बातचीत बताई जा रही है। वायरल ऑडियो में युवती यह दावा करती सुनाई दे रही है कि आदित्य जबरदस्ती मिलने आने की बात कह रहे थे और रास्ते में किसी व्यक्ति से उनकी कहासुनी हो गई, जिसके बाद अचानक कॉल कट गया। इसके बाद युवती द्वारा कई बार फोन मिलाने पर भी कॉल कट होती रही| इस नए खुलासे के बाद मामला और अधिक संदेहास्पद होता जा रहा है। हालांकि, वायरल ऑडियो की पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं की गई है| थाना फरेंदा पुलिस का कहना है| पूछताछ जारी है, किसी निर्दोष को फंसाया नहीं जाएगा। जांच प्रक्रिया में है| लेकिन स्थानीय लोगों और परिजनों का आरोप है कि नाबालिग के लापता होने के बावजूद न तो बड़े स्तर पर खोज अभियान चलाया गया और न ही संभावित स्थानों पर त्वरित छापेमारी की गई। परिजन प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि आदित्य की शीघ्र सुरक्षित बरामदगी संभावित रूट की तत्काल जांच की जाए|
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



