आपातकालीन परिचालन केन्द्र के स्तर पर जनपदों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं !

भारत : उत्तराखण्ड SVT 3 मई 2026 : मौसम विभाग द्वारा राज्य में संभावित खराब मौसम, आंधी-तूफान एवं आकाशीय बिजली की चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र के स्तर पर जनपदों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में विस्तृत पत्र जारी कर सतर्कता एवं तैयारी सुनिश्चित करने को […]

नौतनवां तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज 2 मई 2026 : नौतनवां तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित व प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 187 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से […]

महाराजगंज : पनियरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज 2 मई 2026 : जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पनियरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में थाना पनियरा पुलिस ने […]

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को मिली बड़ी राहत, पुलिस ने वापस कराए 60 हजार रुपये !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज 2 मई 2026 : जनपद के थाना फरेंदा पुलिस ने साइबर फ्रॉड के एक मामले में सराहनीय कार्यवाही करते हुए पीड़ित को 60 हजार रुपये की धनराशि वापस कराई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महाराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में की गई। जानकारी के अनुसार, थाना फरेंदा क्षेत्र के […]

फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आरोप में घिरे ग्राम प्रधान, SDM कोर्ट में मामला लंबित !

उत्तर प्रदेश : कुशीनगर 2 मई 2026 : जनपद के तमकुहीराज तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बगही में ग्राम प्रधान के चुनाव को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। ग्राम प्रधान पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की है। इस मामले को लेकर उप जिलाधिकारी […]

महराजगंज में पुलिस चेकिंग का वीडियो वायरल, चालान कार्रवाई पर उठे सवाल !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज 2 मई 2026 : जनपद के थाना पुरंदरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौराहा सेमरहनी-चंदनपुर चौराहा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शाम करीब 6:45 बजे एक दरोगा और सिपाही सड़क से गुजर रहे वाहनों की चेकिंग करते और चालान काटते नजर […]

इलाहाबाद हाईकोर्ट की कानपुर पुलिस को फटकार, फरार आरोपी के परिजनों को परेशान करना असंवैधानिक बताया !

उत्तर प्रदेश : प्रयागराज 2 मई 2026 : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कानपुर पुलिस की कार्यशैली पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा है कि किसी फरार अपराधी को पकड़ने के लिए उसके रिश्तेदारों को परेशान करना न केवल अनुचित बल्कि असंवैधानिक भी है। अदालत ने स्पष्ट कहा कि अपराधियों की तलाश में उनके परिजनों को बार-बार […]

गलत इंजेक्शन बना मौत की वजह: किशोरी की मौत के मामले में झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज 2 मई 2026 : जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में गलत इंजेक्शन लगाने से एक 16 वर्षीय किशोरी की मौत के मामले में पुलिस ने कथित झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय योग्यता के इलाज कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, […]

फर्जी लूट की सूचना देकर पुलिस को दौड़ाया, जांच में निकली मारपीट की घटना !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज 2 मई 2026 : जिले में दिनदहाड़े 1 लाख रुपये की लूट की सूचना से हड़कंप मच गया, लेकिन पुलिस जांच में मामला पूरी तरह फर्जी निकला। कोतवाली थाना क्षेत्र के अमरुतिया निवासी विवेक मद्धेशिया ने डायल 112 पर सूचना दी थी कि बिशप एकेडमी स्कूल के सामने मऊपाकड़ पर अज्ञात […]

महाराजगंज : जांच टीम से विवाद करने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज 2 मई 2026 : जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पनियरा पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में थाना पनियरा पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त […]