उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
24 जून 2025 : जनपद महाराजगंज में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत 25000 का पुरस्कार घोषित गैंगस्टर का शातिर अपराधी सौरभ श्रीवास्तव उर्फ लाला निवासी निराला नगर महदेवा बुजुर्ग थाना फरेन्दा जनपद महाराजगंज की गिरफ्तारी हेतु श्री सोमेन्द्र मीना SP महाराजगंज के निर्देशन मे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया उक्त टीम द्वारा सर्विलांस की मदद से अभियुक्त को धानी चौराहे से गिरफ्तार किया गया । पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि जनपद सिद्धार्थनगर तथा महाराजगंज के भारतीय सीमावर्ती क्षेत्रो से दो पहिया वाहनों को चोरी करके नेपाल राष्ट्र ले जाकर बेच देते थे जिसमे मेरे अन्य साथी राम अशीष उर्फ दरबारी तथा मुस्तकिन उर्फ नाटे भी सहयोग करते थे तथा बिक्री के पैसों को हमसभी मिलकर आपस मे बांटकर अय्याशी मे खर्च करते थे गैगेस्टर पंजीकृत होने के बाद हमारे दोनो साथी जेल मे बन्द है मै छिपकर सूरत मे रह रहा था जैसे ही वापस आया पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया ।अभियोग विवरण –
मु0अ0सं0 62/2025 धारा 3 (1), 2 ख (I) उ0प्र0 गैगस्टर एक्ट 1986नाम पता अभियुक्तगण –
अभियुक्त का नाम पता – सौरभ कुमार श्रीवास्तव पुत्र भुपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव निवासी निरालानगर महदेवा बुर्जुग थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज उम्र 28 वर्ष ।गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक –
धानी बाजार थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज दिनांक 23.06.2025 समय 11.25 बजेअपराधिक इतिहास –
1- मु0अ0स0 173/2024 धारा 313 बीएनएस थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज 2- मु0अ0स0 174/2024 धारा 317 (2),317 (5) बीएनएस थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज 3- मु0अ0सं0 131/2024 धारा 379,411 भादवि थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर 4- मु0अ0सं0 272/2024 धारा 379,411 भादवि थाना कोठीभार जनपद महराजगंज 5- मु0अ0सं0 62/2025 धारा 3(1), 2ख (i) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट 1986गिरफ्तारी करने वाली टीम का नाम –
1- सत्यप्रकाश सिंह थानाध्यक्ष बृजमनगंज जनपद महराजगंज 2- व0उ0नि0 तारकेश्वर वर्मा 3- उ0नि0 गजेन्द्र प्रताप सिंह 4- हे0का0 अजय शर्मा 5 हे0का0 चन्द्रशेखर यादव 6-का0 अखिलेश यादव तृतीय 7- का0 पवन यादव 8- उ0नि0 अंकित सिंह ( सर्विलांस सेल) 9- का0 सुधीर, ( सर्विलांस सेल) 10- का0 चन्द्रशेखर, (सर्विलांस सेल) 11- का0 राजकुमार (सर्विलांस सेल)स्टेट न्यूज़ हैड उत्तर प्रदेश कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM
