उत्तर प्रदेश : मिर्जापुर (चुनार)
29 सितम्बर 2025 : द ग्लेनहिल स्कूल चुनार में सोमवार को स्वच्छता अभियान के साथ दशहरा का उत्सव मनाया गया । जिसमें छात्र छात्राए विभिन्न प्रकार के स्लोगन के द्वारा घर घर स्वच्छता का नारा दिया । भारत को स्वच्छ बनाए रखने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप कुमार मिश्रा द्वारा सभी को शपथ दिलवाया गया । दशहरा पर्व के अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राएं मां दुर्गा के विभिन्न रूपों को प्रस्तुत कर सभी के मन को मोह लिया । छोटे बच्चों के द्वारा आई गिरी नंदनी गीत प्रस्तुत किया गया । छात्राओं के द्वारा डांडिया नृत्य भी प्रस्तुत किया गया । बुराई पर सदैव अच्छाई कि विजय होती है । छात्र छात्राओं ने रामलीला के माध्यम से इसे प्रस्तुत किया । कक्षा छ: के छात्र अश्वनी “राम”, यसार्थ “लक्ष्मण” कक्षा 4, यशस्वी “सीता” कक्षा 5, के नमन हनुमान की भूमिका का मंचन किया । कार्यक्रम के अंत में रावण के पुतले का दहन किया गया । मंच संचालन विद्यालय कि अध्यापिका रश्मि शर्मा व अध्यापक इम्तियाज ने किया ।स्टेट को-ऑर्डिनेटर उत्तर प्रदेश गोपीनाथ मिश्रा की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM







