बालक की ईमानदारी से मिला खोया हुआ पर्स, थाना बरखेड़ा पुलिस ने तलाश कर पर्स स्वामिनी को किया सुपुर्द !

उत्तर प्रदेश : पीलीभीत

27 नवंबर 2026 : आज दिनांक 26.11.2026 को थाना बरखेड़ा क्षेत्रान्तर्गत कस्बा बरखेड़ा में पवन मोबाइल पर नियुक्त का0 प्रदीप कुमार एवं का0 अंकित कुमार बाजार में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान लक्की कुमार पुत्र रामू निवासी मोहल्ला हरिजन बस्ती, वार्ड नं0-02, कस्बा व थाना बरखेड़ा, जनपद पीलीभीत ने अपने माता-पिता के साथ पुलिस को एक लावारिस पर्स मिलने की सूचना दी। पवन मोबाइल पुलिस कर्मियों द्वारा पर्स को कब्जे में लेकर चेक किया गया तो उसमें सोने के कान के टॉप्स, एक जोड़ी चांदी की पायल, 11,900 रुपये नकद एवं आवश्यक कागजात मिले। पुलिस कर्मियों द्वारा काफी तलाश एवं प्रयास के बाद पर्स की स्वामिनी श्रीमती मीनाक्षी गंगवार पत्नी डॉ0 लोकेश गंगवार निवासी सीएचसी बरखेड़ा, जनपद पीलीभीत की जानकारी प्राप्त हुई। पर्स में रखे सामान की तस्दीक कराने के उपरान्त समस्त सामान सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। डॉ0 लोकेश गंगवार एवं उनकी पत्नी ने बताया कि बाजार में खरीदारी के दौरान उनका पर्स कहीं गिर गया था, जिसकी वे काफी तलाश कर रहे थे। पर्स एवं उसमें रखा सामान वापस मिलने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस का आभार जताया तथा बालक लक्की कुमार की ईमानदारी से प्रभावित होकर उसे प्रोत्साहित करने हेतु 2,100 रुपये की धनराशि उपहार स्वरूप प्रदान की। बालक लक्की कुमार की ईमानदारी एवं पुलिस कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा बालक को 501 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

जिला ब्यूरो चीफ पीलीभीत ईशान अवस्थी की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts