टीपीनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान राजघाट पुलिस ने पकड़ी भारी नकदी, आयकर विभाग को दी गई सूचना !
उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
26 नवंबर 2026 : राजघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों के पास से 43 लाख 95 हजार 600 रुपये की नकदी बरामद की है। दोनों युवक अलग-अलग बैग में लाखों रुपये लेकर जा रहे थे। पूछताछ के दौरान युवक नकदी के स्रोत के संबंध में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना दी है। साथ ही नकदी के स्रोत, लेनदेन और संभावित हवाला कनेक्शन सहित विभिन्न पहलुओं की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, 25 और 26 नवंबर की मध्यरात्रि में टीपीनगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुधीर कुमार श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि दो व्यक्ति आपस में विवाद कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों युवकों के बीच बैग रखने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई। संदेह होने पर पुलिस ने दोनों के बैग की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई।
एक बैग से 26.14 लाख, दूसरे से 17.80 लाख रुपये बरामद:-
पुलिस के मुताबिक, रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के विवेक पुरम, तारामंडल निवासी विकास पाण्डेय के बैग से 26 लाख 14 हजार 700 रुपये बरामद हुए। वहीं, हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के टिकरिया नाथ सिंह निवासी दुर्विजय यादव के बैग से 17 लाख 80 हजार 900 रुपये मिले। इस प्रकार दोनों बैग से कुल 43 लाख 95 हजार 600 रुपये की नकदी बरामद की गई।
नकदी के स्रोत का नहीं दे सके संतोषजनक जवाब:-
पुलिस ने दोनों युवकों से बरामद रकम के संबंध में पूछताछ की, लेकिन वे नकदी कहां से प्राप्त हुई और किस उद्देश्य से ले जाई जा रही थी, इस संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग को सूचना दी गई है। राजघाट थाने में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हवाला कनेक्शन समेत कई बिंदुओं पर जांच:-
एक साथ इतनी बड़ी नकदी बरामद होने के बाद मामले में संभावित हवाला कारोबार से जुड़े होने की आशंका को भी जांच के दायरे में रखा गया है। हालांकि, अभी तक हवाला कनेक्शन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच एजेंसियां नकदी के वास्तविक स्रोत, संभावित लेनदेन और इसके गंतव्य का पता लगाने में जुटी हैं। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस टीम रही शामिल:-
इस कार्रवाई में राजघाट थानाध्यक्ष गौरव कुमार वर्मा, टीपीनगर चौकी प्रभारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक मृत्युंजय कुमार राय, रहमत नगर चौकी प्रभारी आनंद कुमार उपाध्याय तथा कांस्टेबल सूरज गुप्ता और रामभवन तिवारी शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


