उत्तर प्रदेश : महराजगंज
26 नवंबर 2026 : संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा पुलिस कार्यालय महराजगंज में उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांतों के प्रति निष्ठा रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्पक्षता, ईमानदारी, अनुशासन एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करने का संकल्प दोहराया। उल्लेखनीय है कि संविधान दिवस प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1949 में संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया था, जो 26 जनवरी 1950 को पूर्ण रूप से लागू हुआ। संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य नागरिकों में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, लोकतांत्रिक मूल्यों, न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व की भावना को सुदृढ़ करना तथा संवैधानिक आदर्शों के प्रति सम्मान एवं प्रतिबद्धता विकसित करना है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा संविधान के मूल सिद्धांतों एवं संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप पुलिस सेवा में निष्पक्षता, पारदर्शिता, जनसेवा, कानून के प्रति सम्मान तथा नागरिकों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के महत्व पर बल दिया गया। सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने संविधान की गरिमा बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों को व्यवहार में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



