उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
21 नवंबर 2026 : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान जेसीबी की टक्कर से 14 वर्षीय छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मृतक के पिता की तहरीर पर पांच सपा नेताओं समेत 66 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक के पिता ओंकार सिंह की लिखित शिकायत पर एम्स थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के करीब 2:30 बजे प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने बीएनएस की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज किया है।आयोजन समिति के 5 नामजद एफआईआर में जेसीबी के अज्ञात चालक के अलावा आयोजन समिति से जुड़े पांच लोगों को नामजद किया गया है। नामजद आरोपीयो मे 1. साधू यादव उर्फ साधु भइया मनोज यादव, मृत्युंजय यादव उर्फ विट्टू योगेश यादव चंद्र प्रकाश। इन पांचों के अलावा 61 अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। इस तरह कुल 66 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि रोड शो के दौरान जेसीबी से छात्र को टक्कर लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जेसीबी के चालक की पहचान की जा रही है। रोड शो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कहां लापरवाही हुई, इसकी भी जांच होगी।
पिता ने लगाए गंभीर आरोप। मृतक के पिता ओंकार सिंह ने अपनी शिकायत में आयोजन समिति की लापरवाही को मौत का कारण बताया है। उनका कहना है कि बिना सुरक्षा व्यवस्था के रोड शो में जेसीबी का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण उनके बेटे की जान चली गई। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



