महराजगंज में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ, विधायक जयमंगल कन्नौजिया और सीडीओ ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी !

हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के पालन के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

16 नवंबर 2026 : जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया एवं मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार ने विकास भवन परिसर से सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों एवं प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा। अभियान के माध्यम से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की जाएगी। इस अवसर पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर सड़क दुर्घटना का कारण बन सकती है। उन्होंने जनपदवासियों से हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा स्वयं सुरक्षित रहने के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने सभी जनपदवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता के साथ-साथ यातायात नियमों का व्यवहार में पालन करना बेहद जरूरी है। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के दौरान प्रचार-प्रसार एवं जनसहभागिता के माध्यम से लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से सड़क पर जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts