उत्तर प्रदेश : महराजगंज
9 नवंबर 2026 : एक तरफ केंद्र और प्रदेश सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश एवं प्रदेश को स्वच्छ बनाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रही है, वहीं दूसरी तरफ फरेंदा ब्लॉक परिसर में फैली गंदगी सरकारी स्वच्छता व्यवस्था की जमीनी हकीकत बयां कर रही है। दीपावली जैसे बड़े पर्व के दिन भी ब्लॉक परिसर में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहा। इसकी तस्वीरें मीडिया के पास जीपीएस लोकेशन सहित उपलब्ध हैं, जो परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। मीडिया के माध्यम से सामने आई तस्वीरों में ब्लॉक परिसर में जगह-जगह गंदगी फैली दिखाई दे रही है। त्योहार के दिन भी साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं होना जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा करता है। ब्लॉक परिसर में विभिन्न कार्यों से आने वाले फरियादियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को भी इस अव्यवस्था का सामना करना पड़ सकता है। विडंबना यह है कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने और स्वच्छ भारत-स्वच्छ उत्तर प्रदेश का संकल्प पूरा करने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता इन प्रयासों पर पानी फेरती नजर आ रही है। मामले में उच्चाधिकारियों से मांग की जा रही है कि जीपीएस लोकेशन सहित उपलब्ध तस्वीरों का संज्ञान लेकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही सफाई व्यवस्था के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय करते हुए लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो। अब सवाल यह है कि जब सरकारी ब्लॉक परिसर ही स्वच्छता के मानकों पर खरा नहीं उतर रहा है, तो गांवों में स्वच्छता अभियान की सफलता की उम्मीद कैसे की जा सकती है? आखिर फरेंदा ब्लॉक की सफाई व्यवस्था कब सुधरेगी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी?
उत्तर प्रदेश न्यू हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



