ऑटो में छूटा बिहार से लौटे मजदूर का दिवाली गिफ्ट व सामान भरा बैग, गोरखपुर पुलिस ने सीसीटीवी से खोजकर लौटाया !

महराजगंज के मजदूर का बैग बरामद / गोरखपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई !

​
उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

9 नवंबर 2026 : गोरखपुर रेलवे चौकी पुलिस ने एक बार फिर तत्परता दिखाते हुए एक गरीब मजदूर का खोया हुआ कीमती सामान और उम्मीदें वापस लौटा दी हैं। मामला आज दिनांक 8 नवंबर 2026 का है। जनपद महराजगंज के ग्राम हथियागढ़ (थाना पुरन्दरपुर) निवासी मोहम्मद कलाम, पुत्र नुरुल्लाह, मुजफ्फरपुर (बिहार) से मजदूरी करके अपने घर वापस लौट रहे थे। गोरखपुर रोडवेज बस स्टेशन से नकहा स्टेशन जाने के लिए उन्होंने एक ऑटो पकड़ा। नकहा स्टेशन पर उतरते समय जल्दबाजी में उनका एक बैग गलती से उसी ऑटो में छूट गया। इस बैग में मोहम्मद कलाम और उनके साथी मजदूरों के अत्यंत कीमती सामान, दिवाली के गिफ्ट हैंपर्स तथा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। सामान छूटने की जानकारी मिलते ही पीड़ित कलाम ने तत्काल रेलवे चौकी पहुंचकर पुलिस को पूरी बात बताई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। सीसीटीवी की मदद से संबंधित ऑटो की पहचान की गई और उसके चालक से संपर्क साधकर छूटे हुए बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। थाने पर बैग में रखे समस्त सामान का मिलान कराने के बाद उसे सकुशल मोहम्मद कलाम के सुपुर्द कर दिया गया। अपना खोया हुआ सामान सुरक्षित वापस पाकर मजदूर के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार जताया। इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी (रेलवे) रवि प्रकाश कुँवर, उप-निरीक्षक अभिजित उपाध्याय, कान्स्टेबल संजीत यादव और कान्स्टेबल मंगलदीप यादव शामिल रहे।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts