स्टील के बर्तन, दीपक, बाती एवं मिठाई देकर मनाई दीपावली !
उत्तर प्रदेश : सोनभद्र
6 नवंबर 2026 : दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का ही नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशियों का उजाला बिखेरने का भी पर्व है। इसी मानवीय भावना को आत्मसात करते हुए दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या इन्दू सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों के बीच दीपावली का उत्सव मनाकर सामाजिक सरोकारों की अनूठी मिसाल पेश की। इस अवसर पर कम्पोजिट विद्यालय कुबरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 101 वृद्ध महिला-पुरुषों एवं जरूरतमंद तथा असहाय ग्रामीण परिवारों को दीपावली के उपहार स्वरूप स्टील के बर्तन, दीपक, बाती एवं मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिशिता महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्या इन्दू सिंह ने कहा कि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं। किसी भी त्योहार को समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर मनाने से उसका आनंद और महत्व दोनों बढ़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि दिशिता महिला मंडल सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन के प्रति सदैव सजग एवं प्रतिबद्ध रहा है। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों की सहायता, शिक्षा एवं सामाजिक विकास के माध्यम से उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए दिशिता महिला मंडल रेनुसागर निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि दीपावली का वास्तविक संदेश तभी सार्थक होता है, जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के घर में भी खुशियों का दीप प्रज्वलित हो सके। इस पुनीत आयोजन में दिशिता महिला मंडल की वरिष्ठ सहयोगी सदस्याएं रीना जैन, ऋतु हर्षवर्धन, कारवी दास मिश्रा, नूतन सिंह, किरन श्रीवास्तव, बन्दना सिंह सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी ने ग्रामीण परिवारों एवं बच्चों के साथ आत्मीयता से दीपावली की खुशियां साझा कीं। उपहार पाकर वृद्ध ग्रामीणों, जरूरतमंद परिवारों एवं बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के अंत मे दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की सचिव तूलिका श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
स्टेट न्यूज़ को – ऑर्डिनेटर उo प्रo अश्विनी कुमार ठाकुर की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



