उत्तर प्रदेश : बलिया
6 नवंबर 2026 : थाना रसड़ा जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा चोरी से सम्बन्धित पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, जिनके कब्जे से लूटी गयी लखनेश्वर दिह मंदिर ग्राम आमघाट थाना रसड़ा बलिया से चोरी हुआ..छत्र वजन 1.50 किग्रा और नाग वजन करीब 1.80 किग्रा, (कुल वजन 3.30 किग्रा) तथा पंच मंदिर ग्राम पाली थाना कासिमाबाद गाजीपुर से राधाकृष्ण मंदिर से चोरी मुकुट की गलाई हुई चादी वजन 300 ग्राम तथा 01 अदद लोहे की राड व 01 अदद पिलास व 01 अदद पेचकस व टेप बरामद हुआ है तथा 02 अदद नाजायज तमंचा .315 बोर मय 02 अदद खोखा कारतूस .315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ|
उल्लेखनीय है कि अपराध एवम् अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक- 06.11.26 को समय 00.50 बजे लखनेशवरडीह मंदिर से आम घाट जाने वाले रोड पर थाना रसडा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार इनोवा बिना नम्बर प्लेट के चला रहे व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया, परन्तु कार चालक द्वारा कार रोककर भागने का प्रयास किया जिनका थाना रसड़ा पुलिस द्वारा पीछा किया गया कार में सवार व्यक्तियों द्वारा अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में दो *बदमाश 1-जिशान आलम पुत्र जब्बार मियां निवासी ढाका झिटकही थाना पचपकडी जिला मोतीहारी पूर्वी चम्पारण बिहार उम्र करीब 42 वर्ष* जिसके दाहिने पैर की पिंडली में गोली लगी है तथा *2.चन्द्रशेखर कुमार पुत्र राजेन्श्वर महतो निवासी गम्हरिया खुर्द थाना आदापुर जिला मोतीहारी पूर्वी चम्पारण बिहार उम्र करीब 38 वर्ष* जिसके बाये पैर की पिंडली में गोली लगी है । पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाशों द्वारा जिशान आलम व उसके साथियों *1- चनशेखर कुमार पुत्र राजेन्श्वर महतो निवासी गम्हरिया खुर्द थाना आदापुर जिला मोतीहारी पूर्वी चम्पारण बिहार 2- सूरज पासवान पुत्र वीरेन्द्र पासवान निवासी बेनीपुर थाना केसरिया जिला मोतीहारी पूर्वी चम्पारण बिहार 3. चन्द्र शेखर कुमार पुत्र जगत सिंह निवासी इनरवा थाना लखौरा जिला मोतीहारी पूर्वी चम्पारण बिहार 4- बाला लखन्दर कुमार पत्र रामकिशेर पासवान निवासी कोदरपट थाना जितना जिला मोतीहारी पूर्वी चम्पारण बिहार* के साथ मिलकर दिनांक 30.10.2026 की रात्रि में लखनेश्वर डीह शिव मन्दिर के पुजारी को डराते धमकाते हुये हाथ पैर बांध कर नाग बाबा व चांदी धातु से बने छतरी लूट कर लिये थे तथा दिनांक दिनांक- 11.10.2026 को रात्रि थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर के पंच मन्दिर से राधा कृष्ण की मूर्ति का मुकुट चोरी किये थे, घायल 1- जिशान आलम पुत्र जब्बार मियां निवासी ढाका झिटकही थाना पचपकडी जिला मोतीहारी पूर्वी चम्पारण बिहार तथा 2.चन्द्रशेखर कुमार पुत्र राजेन्श्वर महतो निवासी गम्हरिया खुर्द थाना आदापुर जिला मोतीहारी पूर्वी चम्पारण बिहार जिसका इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। पकडे गये बदमाशों के पास से *लूटी गयी नाग व नाग बाबा के उपर लगे चांदी धातु से बने छतरी वजन 3.30 ग्राम एवं पंच मन्दिर के राधा कृष्ण के मुकुट के गलाये गये चांदी वजन 300 ग्राम तथा 01 अदद लोहे की राड व 01 अदद पिलास व 01 अदद पेचकस व टेप बरामद हुआ है तथा 02 अदद नाजायज तमंचा .315 बोर मय 02 अदद खोखा कारतूस .315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर* बरामद हुआ हैं । अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
नाम पता घायल /गिरफ़्तार अभियुक्त –
1. जिशान आलम पुत्र जब्बार मियां निवासी ढाका झिटकही थाना पचपकडी जिला मोतीहारी पूर्वी चम्पारण बिहार उम्र करीब 42 वर्ष (घायल /गिरफ्तार )|
2. चन्द्रशेखर कुमार पुत्र राजेन्श्वर महतो निवासी गम्हरिया खुर्द थाना आदापुर जिला मोतीहारी पूर्वी चम्पारण बिहार उम्र करीब 38 वर्ष(घायल /गिरफ्तार )|
3. सूरज पासवान पुत्र वीरेन्द्र पासवान निवासी बेनीपुर थाना केसरिया जिला मोतीहारी पूर्वी चम्पारण बिहार (गिरफ्तार)|
4. चन्द्र शेखर कुमार पुत्र जगत सिंह निवासी इनरवा थाना लखौरा जिला मोतीहारी पूर्वी चम्पारण बिहार (गिरफ्तार)|
5. बाला लखन्दर कुमार पत्र रामकिशेर पासवान निवासी कोदरपट थाना जितना जिला मोतीहारी पूर्वी चम्पारण बिहार(गिरफ्तार)|
बरामदगी-
1. दो अदद नाजायज तमंचा .315 बोर मय 02 अदद खोखा कारतूस .315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक अदद इनोवा कार (बिना नम्बर प्लेट की) व दो अदद खोखा कारतूस 9 mm (सरकारी)|
2. लखनेश्वर दिह मंदिर ग्राम आमघाट थाना रसड़ा बलिया से चोरी हुआ…छत्र वजन 1.50 किग्रा और नाग वजन 1.80 किग्रा (कुल वजन 3.30 किग्रा) तथा पंच मंदिर ग्राम पाली थाना कासिमाबाद गाजीपुर से राधाकृष्ण मंदिर से चोरी मुकुट की गलाई हुई चादी 300 ग्राम|
3. 01 अदद लोहे की राड व 01 अदद पिलास व 01 अदद पेचकस व टेप बरामद हुआ है।
तहसील ब्यूरो चीफ रसड़ा तारकेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



