समस्त व्यापार मंडल और गोरखपुर इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन ने किया ‘उत्तर प्रदेश ब्याज माफी योजना-2026’ पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

6 नवंबर 2026 : समस्त व्यापार मंडल गोरखपुर के तत्वावधान में तथा गोरखपुर इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन के सहयोग से उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य कर विभाग द्वारा संचालित ‘उत्तर प्रदेश ब्याज माफी योजना-2026’ पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन कुमार जायसवाल ने की तथा मंच संचालन गोरखपुर इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव रस्तोगी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य कर (सेक्टर-8, गोरखपुर) के डिप्टी कमिश्नर नृपेंद्र सिंह सेंगर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में असिस्टेंट कमिश्नर मुकेश कुमार रस्तोगी उपस्थित रहे। इसके साथ ही राज्य कर अधिकारी रामकेश भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि नृपेंद्र सिंह सेंगर एवं विशिष्ट अतिथि मुकेश कुमार रस्तोगी ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य कर विभाग, गोरखपुर जोन द्वारा संचालित यह योजना व्यापारियों के लिए पुराने वादों और विवादों से मुक्त होकर अपने व्यापार को सुगम बनाने का एक स्वर्णिम अवसर है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे समय सीमा का ध्यान रखते हुए इस सीमित अवधि की योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नितिन कुमार जायसवाल ने कहा कि व्यापार मंडल सदैव व्यापारियों के हितों और सहूलियत के लिए तत्पर है। विभाग द्वारा लाई गई इस छूट योजना से व्यापारियों को वर्षों पुराने लंबित मामलों से बड़ी राहत मिलेगी और व्यापार को नई गति प्राप्त होगी। कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति: कार्यक्रम में मुख्य रूप से एस० ए० रहमान (अध्यक्ष, गोरखपुर मैरिज हॉल एसोसिएशन), गोपाल जायसवाल,अध्यक्ष, गोरखपुर किराना कमेटी, संजय टिबरेवाल, उपाध्यक्ष, गोरखपुर इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन, मनीष सिंह (अध्यक्ष, गोरखपुर गुड्स एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन), अमित टिबरेवाल (जिलाध्यक्ष, पूर्वांचल व्यापार मंडल), कमलेश अग्रवाल (महामंत्री, चैंबर ऑफ ट्रेडर्स),एस० पी० मिश्रा (अध्यक्ष, गोरखपुर होटल एसोसिएशन), राज कुमार गुप्ता व उपेंद्र शुक्ला (क्रमशः अध्यक्ष एवं महामंत्री, असुरन व्यापार एसोसिएशन), उपेंद्र श्रीवास्तव (अध्यक्ष, राप्ती कॉम्प्लेक्स एसोसिएशन), नवनीत श्रीवास्तव (अध्यक्ष, गोरखपुर इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी), अचिंत्य लाहिड़ी, संयोजक, इंडियन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, अमित पटेल (मीडिया प्रभारी, समस्त व्यापार मंडल), सुरेश जायसवाल (सोशल मीडिया प्रभारी, समस्त व्यापार मंडल), रामकृष्ण मिश्र, अध्यक्ष, ट्रांसपोर्ट नगर एसोसिएशन, मनीष सर्राफ, अध्यक्ष, गोरखपुर टेक्सटाइल एसोसिएशन, संतोष गुप्ता (अध्यक्ष, धर्मशाला बाजार एसोसिएशन), राम कृष्ण मिश्र, अध्यक्ष, नवीन ट्रांसपोर्ट नगर व्यापार एसोसिएशनपवन जैन, मेराज अहमद, युवा अध्यक्ष, अखिल भारतीय व्यापार मंडल, दीपक चौरसिया, अनूप गुप्ता, अधिवक्ता चंद्र गुप्ता मौर्य सहित शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

प्रमुख बिंदु, योजना के प्रमुख बिंदु एवं लाभ:-

1. अवधि: योजना का लाभ 16 अक्टूबर 2026 से 16 जनवरी 2027 तक लिया जा सकता है।
2. पात्र मामले: उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर अधिनियम-1948, केन्द्रीय बिक्री कर अधिनियम-1956, आमोद एवं पणकर अधिनियम-1979, मनोरंजन कर अधिनियम-1995, केबल टेलीविजन नेटवर्क नियमावली-1997 और मूल्य संवर्धित कर अधिनियम (VAT)-2008 के तहत 31 दिसंबर 2025 तक के बकाया कर मामले इसमें शामिल हैं।

ब्याज में छूट:-

1. ₹10 लाख तक के मूल बकाये पर ब्याज पूरी तरह माफ (शून्य) है।
2. ₹10 लाख से ₹1 करोड़ तक केवल 10% ब्याज देय होगा (90% छूट)।
3. ₹1 करोड़ से ₹5 करोड़ तक 25% ब्याज देय होगा (75% छूट)।
4. ₹5 करोड़ से अधिक पर केवल 50% ब्याज जमा करना होगा।
5. अर्थदण्ड में राहत: केवल बकाया न जमा करने पर आरोपित अर्थदण्ड में 100% की पूरी माफी दी जा रही है।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts