धर्मगुरुओं और गणमान्य लोगों से शांति एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
3 नवंबर 2026 : दीपावली, छठ पूजा सहित आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समुदायों के धर्मगुरुओं, प्रबुद्धजनों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि सभी लोग शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आगामी त्योहार मनाएं। किसी भी परिस्थिति में गैर परंपरागत आयोजन न किया जाए। आयोजक प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट चार्ट एवं समय-सारिणी का अनिवार्य रूप से पालन करें। उन्होंने सभी एसडीएम और क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया कि थानों पर संयुक्त बैठक कर लें तथा विभिन्न पूजा पंडालों एवं छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, यातायात, विद्युत, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लें। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को बिजली के खंभों एवं तारों का सर्वे कराकर जर्जर और लटकते तारों की तत्काल मरम्मत कराने तथा रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही छठ घाटों और मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था एवं मेडिकल टीम की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में त्योहारों के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए। वहीं, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि आगामी एक माह त्योहारों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। ऐसे में सभी नागरिकों से पुलिस प्रशासन को सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने बताया कि डीजे संचालकों को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में किसी भी छोटी घटना या विवाद की जानकारी मिलते ही तत्काल कार्रवाई करें और पूरी सतर्कता एवं सक्रियता बनाए रखें। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय की जाएगी। एसपी ने धनतेरस एवं दीपावली के मद्देनजर बाजारों में सादे कपड़ों में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए, ताकि अराजक तत्वों पर नजर रखी जा सके और उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके। बैठक में विभिन्न समुदायों के प्रबुद्धजनों ने भी अपनी समस्याएं एवं सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे। इस दौरान दोनों समुदायों के लोगों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि दीपावली, छठ पूजा सहित सभी आगामी त्योहारों को आपसी सद्भाव, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. प्रशांत कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, एसडीएम, क्षेत्राधिकारी सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा विभिन्न समुदायों के धर्मगुरु और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश न्यूज ऐड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


