न्यायालय के आदेश पर 118 लीटर अवैध कच्ची शराब नष्ट, 22 मुकदमों से संबंधित था बरामद माल !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

2 नवंबर 2026 : जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम से संबंधित 22 अभियोगों में बरामद कुल 118 लीटर अवैध कच्ची शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान थाना मालखाने में लंबे समय से लंबित बरामद शराब को नष्ट किया गया। माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, फरेंदा द्वारा 17 अक्टूबर 2026 को पारित आदेश के अनुपालन में सोमवार, 2 नवंबर को यह कार्रवाई संपन्न हुई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी फरेंदा, आबकारी निरीक्षक फरेंदा, सहायक अभियोजन अधिकारी एवं न्यायालय लिपिक की उपस्थिति में थाना गेट के पास चिह्नित स्थान पर गड्ढा खुदवाया गया। इसके बाद वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराते हुए समस्त 118 लीटर अवैध कच्ची शराब को नियमानुसार नष्ट कराया गया। विनष्टीकरण की इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष बृजमनगंज मदनमोहन मिश्र, उपनिरीक्षक दीपक कुमार, हेड मोहर्रिर अमरनाथ यादव सहित मालखाना मोहर्रिर मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts