महराजगंज में 5 नवंबर को लगेगा जनपद स्तरीय रोजगार मेला, 2000 से अधिक पदों पर होगा चयन !

25 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभाग, चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा 10 हजार से 40 हजार रुपये तक मासिक वेतन !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

2 नवंबर 2026 : उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 5 नवंबर 2026 को जनपद स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय, महराजगंज एवं जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज, महराजगंज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह मेला प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। रोजगार मेले में 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनके माध्यम से 2000 से अधिक रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को उनकी योग्यता एवं पद के अनुसार 10 हजार रुपये से लेकर 40 हजार रुपये तक मासिक वेतन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इस रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इसमें आठवीं, दसवीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, बीटेक सहित अन्य तकनीकी एवं गैर-तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं को अवसर दिया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से बताया गया है कि रोजगार मेले की चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराकर निर्धारित तिथि एवं समय पर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी टोल-फ्री नंबर 155330 पर संपर्क कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts