सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति दी गई जानकारी, हेल्पलाइन नंबरों से भी कराया गया अवगत !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
2 नवंबर 2026 : महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर महराजगंज पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना फरेंदा परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा की उपस्थिति में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों, ग्राम चौकीदारों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं एवं उपस्थित महिलाओं को छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या सहित महिलाओं से जुड़े विभिन्न अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही किसी भी प्रकार की उत्पीड़न की घटना होने पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त बालिकाओं की सुरक्षा, उनके घर से जाने से जुड़ी समस्याओं और इसके सामाजिक दुष्प्रभावों पर भी चर्चा की गई। महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में जानकारी देकर शिक्षा, आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन के प्रति प्रोत्साहित किया गया।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



