धर्म, संस्कृति और लोककल्याण की भावना से किया जाता है यज्ञ, देवी-देवताओं की आराधना से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा : यज्ञाचार्य पं. हरिश्चंद्र उपाध्याय !
उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
30 अक्टूबर 2026 : ग्रामसभा मठिया स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्री 108 श्री रुद्र महायज्ञ के अंतर्गत शुक्रवार को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दैनिक पूजन संपन्न हुआ। इसके बाद शाम चार बजे से वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार हवन एवं दीपदान का आयोजन किया गया। यज्ञाचार्यों और विद्वान ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। इस दौरान यजमानों ने श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन कर क्षेत्र, गांव और समाज की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की। यज्ञाचार्य पं. हरिश्चंद्र उपाध्याय ने यज्ञ एवं पूजन के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूजा-पाठ और यज्ञ हमारी सनातन परंपरा तथा वैदिक संस्कृति के अभिन्न अंग हैं। इनका उद्देश्य अपने धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ाना, देवी-देवताओं की आराधना करना तथा समाज में धार्मिक चेतना और सकारात्मक भाव का संचार करना है। हमारे ऋषि-मुनि और साधु-संत भी किसी शुभ कार्य को प्रारंभ करने से पहले विधि-विधान से देवी-देवताओं का पूजन करते थे, ताकि कार्य निर्विघ्न संपन्न हो सके।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रत्येक परिवार में विवाह, मांगलिक कार्य अथवा किसी शुभ अवसर पर देवी-देवताओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है, उसी प्रकार पूरे गांव और समाज के कल्याण के लिए सामूहिक रूप से यज्ञ का आयोजन किया जाता है। इसमें वैदिक विद्वानों द्वारा मंत्रोच्चार किया जाता है और यजमान श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन करते हैं। इसके बाद हवन के माध्यम से वैदिक परंपरा के अनुसार आहुतियां अर्पित की जाती हैं। पं. उपाध्याय ने बताया कि भारतीय संस्कृति में कृषि और प्रकृति के संरक्षण का भी विशेष महत्व है। किसान जब फसल की बुआई करता है तो अच्छी पैदावार, फसल की सुरक्षा और परिवार की खुशहाली के लिए देवी-देवताओं से प्रार्थना करता है। इसी लोकआस्था और परंपरा के अनुरूप यज्ञ के माध्यम से गांव, समाज और समस्त क्षेत्र के कल्याण, अन्न-धन की समृद्धि तथा प्रकृति की अनुकूलता की कामना की जाती है| शुक्रवार को आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में यज्ञाचार्य पं. हरिश्चंद्र उपाध्याय के साथ शिवम मिश्रा, आशुतोष त्रिपाठी, गया उपाध्याय एवं शिवम उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन कार्य में सहभागिता की। हवन एवं दीपदान के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भाग लिया। पूरा यज्ञ परिसर वैदिक मंत्रों और धार्मिक जयघोष से भक्तिमय बना रहा।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


