निचलौल पुलिस, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई; एक लाख रुपये की टप्पेबाजी का हुआ खुलासा, फर्जी नंबर प्लेट लगी पल्सर बरामद !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
30 अक्टूबर 2026 : जिले में टप्पेबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। निचलौल पुलिस, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय टप्पेबाजी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 25,200 रुपये नकद, पंजाब नेशनल बैंक के तीन ब्लैंक चेक, एक भरा हुआ चेक, एक मोबाइल फोन और फर्जी नंबर प्लेट लगी पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार तीनों आरोपी बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के निवासी हैं। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद 30 अक्टूबर को टिकुलहिया पुल के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
एक लाख रुपये लेकर थमा दिया दो लाख का फर्जी चेक:-
पुलिस के अनुसार, बीते 14 अक्टूबर को निचलौल थाना क्षेत्र के पतौना गांव निवासी दशरथ सिंह भारतीय स्टेट बैंक की निचलौल शाखा से अपने निजी कार्य के लिए एक लाख रुपये निकालकर घर जा रहे थे। इसी दौरान कटरा चौराहे के पास आरोपियों ने उन्हें आवास का पैसा दिलाने का भरोसा दिलाया और छलपूर्वक एक लाख रुपये ले लिए। इसके बदले उन्हें दो लाख रुपये का कूटरचित चेक थमा दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर थाना निचलौल में मुकदमा संख्या 289/2026 दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
घुघली क्षेत्र में भी घटना को दिया था अंजाम:-
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों द्वारा पूर्व में घुघली थाना क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:-
1. कृष्णा श्रीवास्तव, निवासी सुखवन, वार्ड नंबर 16, थाना पटखौली, पश्चिमी चंपारण, बिहार।
2. संजय पटेल, निवासी जुड़ापड़ी, वार्ड नंबर 13, थाना भैरूगंज, पश्चिमी चंपारण, बिहार।
3. मंगल यादव, निवासी नारायणपुर, वार्ड नंबर 04, थाना पटखौली, बगहा, पश्चिमी चंपारण, बिहार।
यह हुई बरामदगी:-
पुलिस ने आरोपियों के पास से 25,200 रुपये नकद, पंजाब नेशनल बैंक के तीन खाली चेक, एक भरा हुआ चेक, लावा कंपनी का मोबाइल फोन और फर्जी नंबर प्लेट लगी पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



