उत्तर प्रदेश : महराजगंज
30 अक्टूबर 2026 : जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना फरेन्दा में आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इन तीन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी:-
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में रामकिशुन पुत्र शंकर निवासी बड़की कटईया, थाना कैम्पियरगंज, जनपद गोरखपुर के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। वहीं, शंकरावती देवी पत्नी सूरज निवासी मथुरानगर, टोला भारी बैसी, थाना फरेन्दा के पास से 10 लीटर तथा वीरेन्द्र पुत्र राजेन्द्र निवासी मथुरानगर, टोला भारी बैसी, थाना फरेन्दा के कब्जे से भी 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।
तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज:-
इस कार्रवाई के संबंध में थाना फरेन्दा में मु0अ0सं0 299/2026, 300/2026 एवं 301/2026 के तहत तीन अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका:-
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीनबन्धु, उपनिरीक्षक शैलेश सिंह, उपनिरीक्षक मनीष कुमार राम, मुख्य आरक्षी हिमांशु राय, तेजप्रताप सिंह, आरक्षी धर्मपाल सिंह, पंकज यादव तथा महिला आरक्षी सीमा और प्रियंका शामिल रहीं। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



