रेनुसागर में डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, सांस्कृतिक रंगों से सजी शाम !

उत्तर प्रदेश : सोनभद्र

22 अक्टूबर 2026 : शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर फोनिक्स क्लब, रेनुसागर के तत्वावधान में हिंडालको रेनुसागर परिसर स्थित पैराडाइज प्रेक्षागृह के प्रांगण में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिशिता महिला मंडल, रेनुसागर, आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज के विद्यार्थियों एवं दृष्टि महिला मंडल की सदस्याओं ने शानदार डांडिया प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। रंग-बिरंगे परिधानों, आकर्षक नृत्य शैलियों और पारंपरिक भक्ति गीतों की मधुर धुनों के बीच प्रस्तुत मनमोहक डांडिया नृत्य ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और उल्लास का वातावरण छाया रहा। कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्य और नवरात्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा का सुंदर प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर. पी. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नवरात्र का पर्व हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, आस्था और नारी शक्ति का प्रतीक है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ आपसी सौहार्द, एकता और सामाजिक समरसता को भी मजबूत बनाते हैं। डांडिया जैसे पारंपरिक लोकनृत्य हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं। उन्होंने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी सदस्यों एवं विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनके उत्साह और प्रतिभा की प्रशंसा की।दिशिता महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह ने बधाई देते हुये कहा कि रेनुसागर में हुनर है उसे निखारने की जरूरत है।हेड एच आर आशीष पांडेय ,संचालन हेड मनीष जैन,रीना जैन एवं निशा पांडेय कार्यक्रम की भूरी -भूरि प्रसंशा की। कार्यक्रम में प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। आयोजन ने नवरात्र के उल्लास को और भी यादगार बना दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन दिशिता महिला मंडल की सचिव तूलिका श्रीवास्तव एवं चंद्रा त्रिपाठी ने किया।

स्टेट न्यूज़ को – ऑर्डिनेटर उo प्रo अश्विनी कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts